छत्तीसगढ़ - नकली सनी लिओनी मामले में असली सनी लिओनी की आई प्रतिक्रिया , कही यह बात

रायपुर , 24-12-2024 7:10:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नकली सनी लिओनी मामले में असली सनी लिओनी की आई प्रतिक्रिया , कही यह बात
रायपुर 24 दिसम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ में इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दरअसल, बस्तर जिले के तालुर गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन के नाम पर हर महीने 1 हजार रुपए ट्रांसफर किए जा रहे थे. वहीं, अब इस पूरे मामले पर सनी लियोन ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

सनी लियोन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट कर इस पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की है. एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में लिखा- “छत्तीसगढ़ में धोखाधड़ी की घटना के बारे में जानना दुर्भाग्यपूर्ण है, जहां मेरी पहचान/नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है. महिलाओं को सशक्त बनाने और लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई योजना का इस तरह से दुरुपयोग और गलत तरीके से प्रस्तुत किया जाना दुखद है. मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करती हूं और इस मामले की पूरी तरह से जांच करने और समाधान करने के अधिकारियों के प्रयासों में उनका पूरा समर्थन करती हूं।

जानिए क्या है पूरा मामला..

एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को उजागर किया था. यह पूरा मामला बस्तर जिले के तालुर गांव का है. इस गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोन और पति जॉनी सिंस के नाम का आवेदन डाला गया था. इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड किया. इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से आवेदन रजिस्टर्ड हुआ।

वहीं, आरोपी का नाम वीरेंद्र जोशी है, जिसने सनी के नाम का फर्जी आवेदन और बैंक खाता दिया था. सत्यापन के बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए इस फॉर्म को पात्र घोषित कर दिया गया. इसके बाद इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक हर महीने 1 हजार रुपए की राशि डाली गई. कुल मिलाकर 10 हजार रुपए में जमा किए जा चुके हैं।

वहीं, सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए योजना का लाभ लेने वाले वीरेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस प्रकरण पर गंभीर लापरवाही के लिए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी को बर्खास्त किया गया है. पर्यवेक्षक प्रभा नेताम और परियोजना अधिकारी ज्योति मथरानी को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है. वहीं तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH