एक्ट्रेस सनी लियोनी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में लाया भूकंप , आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू

रायपुर , 23-12-2024 2:49:38 AM
Anil Tamboli
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में लाया भूकंप , आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू
रायपुर 22 दिसम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना में जब से "सनी लियोन" का नाम सामने आया है, तभी से राजनीतिक गरमा गयी है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर कटाक्ष कर रही है। दरअसल महतारी वंदन योजना में एक चौकाने वाली जानकारी आयी है, जिसके मुताबिक सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन की राशि जारी हो रही है। सनी लियोन के पति के नाम में जॉनी सिंस लिखा गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस को महतारी वंदन योजना की राशि दिये जाने के चौकाने वाला मामले पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। भाजपा सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने निशाना साधते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। उन्होंने घोटाले के लिए मंत्री और सरकार को ज़िम्मेदार बताया है। दीपक बैज ने कहा कि आज "सनी लियोनी" के नाम से राशि जारी हो रही है, कल "करीना कपूर" का नाम भी सामने आयेगा। उन्होंने गड़बड़ी की गंभीरता से जांच की मांग की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना सरकार का महिलाओं के उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज भयभीत है। उन्होंने माना कि एक विसंगति बस्तर में आयी है। किसी तथाकथित हीरोइन के नाम पर पैसे निकल रहे हैं। 

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि लाभकारी योजनाओं में ऐसी विसंगतियां हो जाती है। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, न्याय के नाम पर जो उन्होंने अन्याय किया उसका परिणाम भुगत रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH