प्रेमी ने शादी से किया इनकार , नाराज प्रेमिका ने उठाया यह खौफनाक कदम , पुलिस जांच में जुटी

बिहार , 21/12/2024 9:25:32 AM
Anil Tamboli
प्रेमी ने शादी से किया इनकार , नाराज प्रेमिका ने उठाया यह खौफनाक कदम , पुलिस जांच में जुटी
रोहतास 21 दिसम्बर 2024 - रोहतास जिले के डेहरी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया तो प्रेमिका ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी. लड़की का शव इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के सोन बराज के पास से बरामद किया गया है. इस मामले में पुलिस ने लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

रोहतास के SP रौशन कुमार ने कहा है कि युवती दरिहट की रहने वाली थी. वह पिछले डेढ़ साल से नासरीगंज के रहने वाले नीतीश कुमार चौधरी के साथ प्रेम संबंध में थी. 18 दिसंबर को लड़की बीए की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई. इसके बाद लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में सोन बराज के पास लड़की का मोबाइल मिला।

खोजबीन करने पर पुलिस को नहर से लड़की का शव बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने लड़की के मोबाइल के आधार पर जांच की तो लड़की के प्रेमी नीतीश कुमार चौधरी के बारे में पता चला. इसके बाद उसे पुलिस ने राजपुर से गिरफ्तार कर लिया। SP रौशन कुमार के अनुसार, नीतीश ने स्वीकार किया है कि लड़की शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं था. पुलिस का मानना है कि इसी वजह से लड़की ने आत्महत्या की होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH