छत्तीसगढ़ - राज्य प्रशासनिक सेवा के 07 अफसरों का तबादला , इन्हें मिली नई जिम्मेदारी , देखे पूरी लिस्ट
रायपुर , 20-12-2024 11:13:00 PM
रायपुर 20 दिसम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किये हैं। संयुक्त सचिव, उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिन अफसरों का तबादला हुआ है, उसमें विमला नावरिया संयुक्त सचिव को पशुपालन व मछली पालन विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भेजा गया है।
सूर्य किरण तिवारी को श्रम विभाग से योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के साथ पशुधन व मछलीपालन का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। अभिषेक अग्रवाल को जीएडी से गृह विभाग, शैलाभ साहू को जीएडी से वन एवं जलवायु परिवर्तन, दीपक कुमार को जीएडी से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, रुचि शर्मा को टूरिज्म के साथ साथ गृह विभाग और शिल्ली थामस को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जीएडी भेजा गया है।
















