छत्तीसगढ़ - महिला मरीज के साथ डॉक्टर ने हॉस्पिटल में किया रेप , FIR के बाद हुआ गिरफ्तार

रायपुर , 19-12-2024 3:48:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला मरीज के साथ डॉक्टर ने हॉस्पिटल में किया रेप , FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
रायपुर 18 दिसम्बर 2024 - बस्तर से डाॅक्टर के पेशे को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक निजी क्लीनिक के चिकित्सक ने इलाज कराने पहुंची युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दहशत में आई युवती को डाॅक्टर ने दोबारा क्लीनिक पर आने के लिए दबाव बना रहा था। जिसके बाद पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक 4 दिसंबर को बस्तर के एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती डिलमिली में निजी क्लिनिक गयी थी। यहां उसने डाॅ. श्रीनिवास राव को अपनी तबियत ठीक नही रहने की जानकारी दी। डॉक्टर ने उससे मासिक धर्म समय पर आने में समस्या की जानकारी पूछी। तब युवती ने पीरियड समय पर नही आने की जानकारी दी गयी। जिसके बाद डॉक्टर ने पीड़ित युवती को उसकी इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सफाई करने की बात कही।

जिसके लिए युवती को दोबारा क्लीनिक बुलाया। इसके बाद सफाई के नाम पर डाॅक्टर ने युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। रेप करने के बाद आरोपी डाॅक्टर ने युवती से कहा कि अब वह ठीक हो जायेगी। इस घटना से युवती काफी डर गई थी। किसी तरह वह अपने घर पहुंची। इस घटना के 3 से 4 दिन बाद डॉक्टर ने पीड़िता को दोबारा काॅल कर उसे इलाज के नाम पर फिर से क्लीनिक बुलाया। डाॅक्टर के काॅल आने क बाद युवती काफी डर गयी थी। 

उसने इस बारे में परिजनों को आपबीती बतायी। जिसके बाद परिजन 15 दिसंबर को पुलिस थाना पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया। पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर श्रीनिवास राव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपी डाॅक्टर MBBS नही है। बिना किसी डिग्री के ही वह गांव में प्राइवेट क्लिनिक चलाकर लोगों का इलाज कर रहा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH