छत्तीसगढ़ - पत्नी को जलाने पति ने घर मे लगाई आग , पत्नी तो बच गई लेकिन,,

रायपुर , 15-12-2024 4:27:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी को जलाने पति ने घर मे लगाई आग , पत्नी तो बच गई लेकिन,,
रायपुर 14 दिसम्बर 2024 - राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. शहर के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम बचाव करने के लिए पहुंची. पुलिस टीम महिला को घर से बाहर निकाल ही रही थी, तभी सिलेंडर फट गया, जिससे दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए. वहीं, इस हादसे में पति की जलकर मौत हो गई है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर थाना पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची थी, जहां पति ने घर में आग लगा दी थी. पत्नी संध्या को बचाकर बाहर ले जाने के दौरान घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे पेट्रोलिंग स्टाफ के दो आरक्षक, विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए, साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं पति राजा राव (40 वर्ष) की आग में जलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और घर के अंदर जाकर पति का शव बाहर निकाला. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH