छत्तीसगढ़ में रोहिग्या मुसलमानों की तलाश तेज , भेजे जाएंगे बांग्लादेश , 300 से अधिक हिरासत में

दुर्ग , 15/12/2024 12:44:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में रोहिग्या मुसलमानों की तलाश तेज , भेजे जाएंगे बांग्लादेश , 300 से अधिक हिरासत में
दुर्ग 14 दिसम्बर 2024 - रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में दुर्ग पुलिस बड़ा अभियान चला रही है। भिलाई के हथखोज इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया के बाद अब भिलाई के सेक्टर 5 और सेक्टर 6 में यह सर्च अभियान किया जा रहा है। जिसमें 15 से ज्यादा थानों के टीआई और सैकड़ो पुलिसकर्मीयो ने इलाके में दबिश दी है, सभी स्लम इलाकों के साथ लेबर बस्तियों में दूसरे राज्यों के अलावा बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से काम करने आए लोगों की पतासाजी की जा रही है।

बता दे कि कल भी दुर्ग पुलिस ने भिलाई के हथखोज इलाके में भी एक सर्च अभियान चलाया था जिसमें 300 से अधिक संधिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, बताया जा रहा है कि रोहिंग्या मुसलमानो की दुर्ग जिले में उपलब्धता पर पुलिस सर्च अभियान चला रही है। फिलहाल आज हुए दर्ज अभियान में 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में ASP सुखनंदन राठौर ने कहा कि सुबह से ही सेक्टर 5 और सेक्टर 6 में सर्चिंग ऑपरेशन की गई और 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर भिलाई नगर थाने लाया गया है, इनसे पूछताछ की जा रही है और आधार कार्ड भी चेक किया जा रहा है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ये भी पता चला है कि सभी संदिग्धों के पास भारत की नागरिकता के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इनके पास ना ही कोई दस्तावेज थे और न ही किसी परमिशन या वीजा पर भारत में आए हैं। इसलिए पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पुरानी भिलाई थाने में लाकर सभी पूछताछ कर रही है।

आरोप है कि बांग्लादेश से छिपकर भारत आने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को लंबे समय से हथखोज में बसाया जा रहा है। पुराने समय में आए लोगों ने यहां का आधार और राशन कार्ड तक बनवा लिया है। सड़क किनारे पड़ी सरकारी जमीनों पर सैकड़ों की संख्या में घर बना लिए हैं। अपनी आबादी का पूरा वार्ड बसा लिया है। कोई दस्तावेज नहीं मिले तो उनके खिलाफ धारा 128 के तहत मामला दर्ज कर SDM कोर्ट में पेश किया गया। साथ ही एएसपी ने कहा कि जिन मकान मालिकों ने बिना वेरिफिकेशन के इन लोगों को मकान किराए पर दिया है, उनके खिलाफ भी धारा 170 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH