छत्तीसगढ़ - वन रक्षक भर्ती के दौरान जांजगीर जिले के युवक की मौत , दौड़ के दौरान थम गई सांस

कोरबा , 14-12-2024 8:35:56 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - वन रक्षक भर्ती के दौरान जांजगीर जिले के युवक की मौत , दौड़ के दौरान थम गई सांस
कोरबा 14 दिसम्बर 2024 - वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थी की मौत हो गई. दौड़ में हिस्सा लेते हुए अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत बाना परसाही का रहने वाला 30 वर्षीय सुखसिंह कंवर वन रक्षक परीक्षा का फिजीकल टेस्ट देने के लिए कोरबा आया था. बरीडीह में रहने वाले रिश्तेदार के घर में रुकने के बाद फिजीकल टेस्ट के लिए प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम पहुंचा था।

200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते समय सुखसिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया, और कोरबा रेंजर के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रहे हैं।

मृत अभ्यर्थी के परिजन जय भारत ने बताया कि सुखसिंह वन रक्षक की परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले से उसके घर आया था. सुबह पांच बजे परीक्षा देने के लिए निकला था. स्टेडियम में दौड़ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. इस बात की जानकारी उसने अपने दोस्तों को दी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH