चार धाम की तर्ज पर विकसित होंगे छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठ , देखे शक्तिपीठों के नाम
रायपुर , 14-12-2024 6:29:38 AM
रायपुर 14 दिसम्बर 2024 - राज्य सरकार ने प्रदेश के पांच शक्तिपीठों को चार धाम की तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया है। इनमें सूरजपुर जिला स्थित कुदरगढ़, सक्ती जिला स्थित चंद्रहासिनी चंद्रपुर, बिलासपुर जिला का महामाया रतनपुर, दंतेवाड़ा जिला स्थित दंतेश्वरी मंदिर और राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर शामिल हैं।
















