IIT की छात्रा ने ACP पर लगाया रेप का आरोप , पुलिस महकमे में मचा हड़कंप , जांच के लिए SIT गठित

उत्तर प्रदेश , 12/12/2024 4:17:33 PM
Anil Tamboli
IIT की छात्रा ने ACP पर लगाया रेप का आरोप , पुलिस महकमे में मचा हड़कंप , जांच के लिए SIT गठित
कानपुर 12 दिसम्बर 2024 - कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के एक ACP के ऊपर IIT की छात्रा ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार, ACP ने अपने शादीशुदा होने की बात छिपाकर उसको शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले में संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. साथ ही जांच के लिए ADCP ट्रैफिक अर्चना सिंह के नेतृत्व में SIT का गठन भी किया गया है।

IIT कानपुर की एक छात्रा ने कानपुर में तैनात ACP पर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार ACP कानुपर IIT से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं. वहीं पर उनकी रिसर्च स्कॉलर से नजदीकी बढ़ गई. आरोप है कि ACP ने उसे अपने प्यार में फंसाकर रेप किया. ACP के शादीशुदा होने के साथ अन्य सच्चाई सामने आने पर पीड़िता ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ADCP अंकिता शर्मा और ADCP अर्चना सिंह सिविल ड्रेस में IIT कानपुर पहुंचीं. दोनों महिला अफसरों ने पीड़िता से पूछताछ की तो पीड़िता की बातों में कुछ सच्चाई लगी. इस पर दोनों महिला अफसरों ने इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को दी. पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने एसीपी के खिलाफ रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।

ADCP अंकिता शर्मा ने बताया कि ACP को तत्काल प्रभाव से लखनऊ हेडक्वार्टर में अटैच कर दिया गया है. इसके साथ ही ADCP ट्रैफिक अर्चना के नेतृत्व में SIT का गठन भी किया गया है. अंकिता शर्मा के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है. ACP IIT से ही PHD कर रहे थे. आरोप है कि वहीं पर उन्होंने पीड़िता के साथ प्यार का नाटक किया. अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई और शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

सोर्स - tv9

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH