छत्तीसगढ़ - 04 IPS अफसरों का तबादला , बदले गए इन 05 SP के प्रभार , देखे पूरी लिस्ट
रायपुर , 12-12-2024 5:04:14 AM
रायपुर 11 दिसम्बर 2024 - राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. राजधानी रायपुर की कमान लाल उमेद सिंह को दी गई है. वहीं रायपुर एसपी संतोष सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है. इसके अलावा एसपी कोरिया IPS सूरज सिंह परिहार को 14 वीं बटालियन बालोद भेज गया है. वहीं IPS रवि कुर्रे को कोरिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हरीश राठौर को SP सीएम सिक्योरिटी बनाया गया है।
















