छत्तीसगढ़ - प्रेमिका को खेत में दफना कर लगाया धान की फसल , 5 महीने बाद ऐसे खुला राज

जशपुर , 11-12-2024 5:57:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका को खेत में दफना कर लगाया धान की फसल , 5 महीने बाद ऐसे खुला राज
जशपुर 11 दिसम्बर 2024 - जशपुर जिले में बीते 5 माह पहले अपने जीजा के घर से गायब हुई नाबालिग बच्ची का शव कुनकुरी थाना इलाके के महुआटोली गांव के खेत में मिला था। SP शशिमोहन सिंह ने घटना का कारण त्रिकोणीय प्रेम से उपजे विवाद को बताया है। जिसमें नाबालिग द्वारा प्रेमी के आउट हाउस में खुदकुशी करने के बाद लाश को प्रेमी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने ही खेत में दफना दिया। इसका खुलासा प्रेमी हेमंत प्रधान ने पुलिस के समक्ष किया है।

घटना 6 अगस्त 2024 की है, जब दुलदुला थाना क्षेत्र के 5 अगस्त को एक गांव में नाबालिग बच्ची अपने जीजा के घर आई हुई थी। जो दूसरे दिन रात को अचानक गायब हो गई। बाद में फोन करने पर बालिका ने अपनी सहेली के यहां होना बताई। जिसके बाद घरवालों की चिंता खत्म हो गई। लेकिन पुलिस ने बताया, लाश को ठिकाने लगाने वाला मुख्य आरोपी हेमंत प्रधान का 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से प्रेम सम्बन्ध था। जिसे वह लेकर अपने खेत के पास आउट हाउस में रखा था।

इसी दौरान प्रेमी के मोबाइल से किसी और लड़की से बातचीत होना देखकर मृतका ने विवाद किया और दूसरी प्रेमिका को भी बुला लिया। इसको लेकर मृतका काफी नाराज हुई और आउट हाउस में फांसी लगा ली। जब प्रेमी कमरे में आया तो शव लटकते देखकर अपने बड़े भाई नितेश प्रधान और चाचा सचनन्दन प्रधान को बताया। फिर तीनों ने मिलकर सौ मीटर दूर अपने खेत में दफना दिया और उसके ऊपर धान की रोपाई कर दी। घटना के दूसरे दिन आरोपी हैदराबाद चला गया।

जब एक माह बीतने के बाद बालिका घर नहीं लौटी तो परिजनों ने सितंबर माह में दुलदुला थाने में बच्ची के अपहरण की FIR दर्ज कराया। SP शशिमोहन सिंह ने घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम गठित कर मामले की छानबीन करने के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि अपहृत बालिका का प्रेम प्रसंग कुनकुरी थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव के युवक हेमंत प्रधान से चल रहा था। जिसकी पता-तलाश में उसका पता हैदराबाद में होना बताया गया। जिसे जशपुर पुलिस की टीम हैदराबाद से लेकर आई।

इस दौरान घटनास्थल पर शव उत्खनन के बाद कार्रवाई करती पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम आरोपी और सहआरोपियों की निशानदेही पर खेत में दफन शव का विधिवत उत्खनन कराया गया। शव की शिनाख्ती मृतिका की माँ ने की है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट व डॉक्टरों की टीम पहुंची। इस सनसनीखेज मामले की जाँच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH