अपनी माँग मनवाने के लिए अब कोई वीरू नही चढ़ सकेगा पानी की टंकी पर , प्रदेश सरकार ने जारी किया यह आदेश ,,

उत्तर प्रदेश , 14-11-2020 4:20:47 PM
Anil Tamboli
अपनी माँग मनवाने के लिए अब कोई वीरू नही चढ़ सकेगा पानी की टंकी पर , प्रदेश सरकार ने जारी किया यह आदेश ,,
लखनऊ 14 नवम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश में पानी की टंकी पर चढ़कर सीन क्रिएट करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने प्रदेश में स्थापित सभी पानी टंकियों की सीढ़ियों को लॉक करने का आदेश दिया है. साथ ही जो पानी टंकी इस्तेमाल में नहीं है, उसकी सीढियों और टंकियों को भी तोड़ दिये जाने का ऑर्डर दिया गया है।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब हाल ही में एक वकील अपने पूरे परिवार के साथ एक पानी की टंकी पर चढ़ गये और धमकी दी कि मांग पूरी न होने पर वे अपने पूरे परिवार के साथ सुसाइड कर लेगा. इसी तरह शाहजहांपुर में पांच किसान पानी की टंकी पर चढ़ गये थे. प्रदेश में ऐसी हरकत को देखते हुए योगी सरकार ने यह फैसला लिया है.

आये दिन पानी की टंकी पर चढ़ने की घटनाओं से सरकार परेशान 

वकील और उसका परिवार प्रयागराज में एक पानी की टंकी पर चढ़ गया था, जो 60 घंटों तक टंकी पर ही चढा रहा. वकील विजय प्रताप की मांग थी की कि उन पर लगाये गये झूठे आरोपों की CBI जांच हो. इस दौरान उन्होंने धमकी दी की अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई ती, तो वे अपने परिवार के साथ पेट्रोल डालकर आग लगा लेंगे. हालांकि एडीएम एके कनौजिया की बात मानकर वह नीचे उतर आये।

पिछले सप्ताह शाहजहांपुर में पांच किसान पानी की टंकी पर चढ़ गये किसानों कहना था कि वे खरीदी केंद्र पर अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं. ऐसी घटनाओं को देखते हुए एक अधिकारी ने कहा कि शोले की ये वीरू जैसी घटनाएं आये दिन हो रही हैं. पानी की टंकियां पर चढ़कर धमकी देना प्रशासन को उनकी मांग को मानने के लिए मजबूर करती हैं.

इसलिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया. कार्रवाई के बाद सरकार ने मांगी स्टैटस रिपोर्ट तीन दिनों तक पूरे प्रशासन की नाक में दम करके रखने वाली इस घटना पर ध्यान देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने इस संबंध में सभी जिला मजिस्ट्रेटों को पत्र भेजा है. इसमें उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि पानी की टंकियों की सीढ़ियों को बंद कर दिया जाये और जो इस्तेमाल नहीं हो रहीं हैं, उन्हें तोड़ दिया जाये. उन्होंने कार्रवाई के बाद रिपोर्ट भी मांगी है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH