गांव में सत्संग करने आये सुदर्शन ब्रह्मचारी महाराज ने लूटी नाबालिग की इज्जत

बिहार , 08/12/2024 6:51:16 AM
Anil Tamboli
गांव में सत्संग करने आये सुदर्शन ब्रह्मचारी महाराज ने लूटी नाबालिग की इज्जत
भागलपुर 08 दिसम्बर 2024 - भागलपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां धर्म के प्रचारक ने ही कुकर्म को अंजाम दिया गया है. सत्संगी बाबा ने पहले रेप किया और बात फैलने के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया.यह घटना जिले के खरीक थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गणेशपुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक सत्संगी बाबा के सत्संग खत्म होने के बाद बच्ची बाबा का बैग और अन्य सामान पहुंचाने के लिए उसके कमरे में गई थी, जहां बाबा ने जबरन उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के साथ रेप की घटना आग की तरह गांव में फैल गई. इसके बाद गांव वाले गुस्से में आ गए और बाबा के खिलाफ उग्र हो गए. जब यह खबर बाबा को लगी तो वह अपना पोथी, झोला लेकर गांव से रफूचक्कर हो गया।

गांव वालों के मुताबिक, जिस सत्संगी बाबा पर यह दुष्कर्म का आरोप है वह खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा का रहने वाला सुदर्शन ब्रह्मचारी है. गणेशपुर गांव के रहने वाले नवीन शर्मा का सुदर्शन ब्रह्मचारी रिश्तेदार है और उसी के माध्यम से वह बाबा गणेशपुर में सत्संग करने पहुंचा था।

दुष्कर्म के आरोपी बाबा का निवास स्थल गणेशपुर गांव में नवीन शर्मा के ही घर पर था और आरोपी बाबा गणेशपुर में पिछले 4 दिनों से सत्संग कर रहा था. गांव वालों ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर एक बजे से लेकर शाम के छह बजे तक सत्संग प्रवचन चलता था। सुदर्शन बाबा हर दरवाजे पर जाकर 1 घंटे प्रवचन करता था और उसके बदले में हर व्यक्ति से 500 रुपये लेता था. इस प्रवचन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रोता शामिल होते थे. इसी बीच बुधवार की शाम करीब 6 बजे सत्संग समाप्त करके बाबा नवीन शर्मा के यहां विश्राम को चला गया, जहां सत्संग के दौरान मिले दान के समान को पहुंचाने के लिए 12 वर्षीय किशोरी उसके कमरे में गई थी. जहां बाबा ने उसके साथ रेप कर डाला।

घटना की जानकारी मिलते ही खरीक थाना की पुलिस गणेशपुर गांव पहुंची. दर्जनभर से अधिक पुलिस बल ने आक्रोशित गांव वालों को समझा बुझाकर शांत कराया. पीड़ित परिवार की ओर से खरीक थाना में आरोपी बाबा के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है. वहीं किशोरी का मेडिकल जांच भी करवाई गई है. शिकायत में बाबा सुदर्शन और नवीन शर्मा को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

TV9

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH