छत्तीसगढ़ - हॉस्पिटल के पास जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार , ढाई लाख नगद जप्त
रायपुर , 07-12-2024 11:08:53 PM
रायपुर 07 दिसम्बर 2024 - राजेंद्र नगर पुलिस ने महावीर नगर में मून ब्यूटी पार्लर के पास खाली प्लॉट में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए दिनश मोटवानी , विकास गुरवानी , भरत कुमार , अब्दुल मोईन खान और मनोज लाल सहित 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताशपत्ती के अलावा ढाई लाख कैश बरामद किया है।
राजेंद्र नगर पुलिस नवसभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
















