छत्तीसगढ़ - रेप की FIR दर्ज करने TI ने रिश्वत में मांगा मुर्गा और 05 हजार रुपये , SP से हुई शिकायत

जशपुर , 07/12/2024 11:32:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेप की FIR दर्ज करने TI ने रिश्वत में मांगा मुर्गा और 05 हजार रुपये , SP से हुई शिकायत
जशपुर 07 दिसम्बर 2024 - रेप पीड़िता से FIR दर्ज करने के नाम पर मुर्गा और पैसा लेने का पुलिस पर आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता के पति ने जशपुर के एसपी से शिकायत की है। आरोप है कि FIR के लिए पैसा के साथ -साथ महिला के मेडिकल के लिए गाड़ी के नाम पर भी पैसा लिया गया। पुलिस की इस डिमांड को पूरा करने के लिए महिला के पति को जमीन को गिरवी रखना पड़ गया।

मामला जशपुर के पंडरापाठ का है, जहां 2 दिसंबर को महिला के साथ रेप की घटना हुई थी। पीड़िता अपने पति के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। आरोप था कि ईश्वर सोनवानी नाम के युवक ने जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब महिला ने जशपुर एसपी को लिखित शिकायत देकर कहा है कि पंडरापाठ के चौकी प्रभारी ने उससे FIR के एवज में मुर्गा और पैसा की मांग की।

पहले 5000 रुपये मांगे गये, लेकिन उसके पास 500 रुपये ही थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने वो पैसे लिये। पत्नी को मेडिकल के लिए बगीचा अस्पताल ले जाया गया, जहां 1500 रुपये किराया गाड़ी का देना पड़ा, वहीं थाना प्रभारी ने 500 रुपये और लिया गया। साथ ही 600 का मुर्गा भी खरीदकर थाना प्रभारी को दिया गया। 5 दिसंबर को चौकी प्रभारी के साथ आने के लिए गाड़ी किराया किया गया, जिसके एवज में 3500 रुपये भुगतान करना पड़ा।

पीड़ित ने कहा है कि 10000 रुपये में जमीन को गिरबी रखकर लिया था, जिसमें से 9000 रुपये अभी तक खर्चा हो चुका है। अब खाने के पैसे भी नहीं है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गयी है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH