CM विष्णुदेव साय ने बदला कांग्रेस सरकार की एक और योजना का नाम , जाने अब क्या होगा नया नाम
रायपुर , 05-12-2024 7:22:55 PM
रायपुर 05 दिसम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने एक और योजना का नाम बदल दिया है। कांग्रेस सरकार में तीरथ बरत योजना के नाम से चल रही योजना अब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नाम से चलेगी। इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
बता दें कि डॉ. रमन सिंह की सरकार में 2012 में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की गई थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस योजना का नाम बदलकर तीरथ बरत योजना कर दिया था।
















