छत्तीसगढ़ - SECL खदान में हादसा , सिर पर पत्थर गिरने से दो मजदूरों की मौत
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 04/12/2024 1:21:12 PM
मनेन्द्रगढ़ 04 दिसम्बर 2024 - मनेंद्रगढ़ जिले में SECL खदान में सिर पर पत्थर गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई.घटना खदान के अंदर ड्रेसिंग के दौरान हुई है। हादसा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित राजनगर उपक्षेत्र के झिरिया अंडर ग्राउंड में हुआ है।
कोयला खदान के अंदर ब्लास्टिंग के बाद ड्रेसिंग कार्य करते समय छत से पत्थर गिरने लगे, जिससे श्रमिक लखन लाल और वॉल्टर तिर्की घायल हुए. दोनों को सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
















