बैंक मित्र की हत्या कर दो लाख नगद सहित कीमती सामानों की लूट , जंगल के पास मिला शव , पुलिस जाँच में जुटी ,,

उत्तर प्रदेश , 14-11-2020 3:06:54 AM
Anil Tamboli
बैंक मित्र की हत्या कर दो लाख नगद सहित कीमती सामानों की लूट , जंगल के पास मिला शव , पुलिस जाँच में जुटी ,,
हरदोई 13 नवम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बैंक मित्र की हत्या कर बदमाश दो लाख की नकदी व लैपटॉप लूट कर फरार हो गये. देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. बैंक मित्र पंकज का शव गांव के पास ही जंगल में पड़ा मिला। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बैंक मित्र की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हरदोई के मल्लावां कोतवाली इलाके के देवमनपुर गांव के रहने वाले पंकज का शव गांव से कुछ दूर कौशिया गांव में प्राइमरी स्कूल के पास पीछे जंगलों में पड़ा मिला. 

पंकज सहज जन सेवा केंद्र चलाने के साथ-साथ बैंक ऑफ इंडिया में बैंक मित्र भी था. परिवार वालों के मुताबिक उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. 12 नवंबर की शाम को वह जन सेवा केंद्र बंद कर घर वापस आ रहा था. तभी रास्ते में इस वारदात को अंजाम दिया गया. पंकज जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वालों को चिंता सताने लगी. इसके बाद पंकज की खोजबीन शुरू कर दी गई. पंकज का शव कौशिया गांव के जंगल में पड़ा मिला. पंकज के शव को देख परिवारीजनों में चीत्कार मच गई. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस की मानें तो पंकज की हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई है. वहीं परिजनों ने बताया कि पंकज के पास दो लाख रुपये की नकदी और लैपटॉप भी था, जो उसके पास से नहीं मिला है। 

परिजनों का कहना है कि पंकज से लूट करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है. वहीं इस मामले में एसपी हरदोई अनुराग वत्स ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. एसपी ने कहा कि हत्या के कारण बता पाना अभी मुश्किल है, लेकिन जल्द पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH