छत्तीसगढ़ - विवाहित महिला के साथ अवैध संबंध रखना युवक को पड़ा भारी , पैसे भी गए और,,

जशपुर , 02/12/2024 7:00:26 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विवाहित महिला के साथ अवैध संबंध रखना युवक को पड़ा भारी , पैसे भी गए और,,
जशपुर 03 दिसंबर 2024 - जशपुर जिले में समाज की ओर लगाए गए जुर्माने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली बताया जा रहा है कि मृतक का शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था। जिसकी भनक लगते ही यादव समाज के लोगों ने सामाजिक बैठक कर युवक पर 2 लाख रूपये का जुर्माना लगाकर जमा करवा लिया। समाज के इस फैसले से दुःखी युवक ने आत्महत्या से फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया, जिसमें उसने रकम वापसी की गुहार लगाई थी। ये पूरा मामला जशपुर जिला के सन्ना थाना क्षेत्र का है। 

यहां के गाड़ाकोना में रहने वाले यादव समाज के युवक का प्रेम-प्रसंग एक शादीशुदा महिला के साथ चल रहा था। समाज के लोगों ने इस प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर बैठक बुलाया गया। बैठक में समाज के प्रमुख लोगों ने इस तरह के अवैध संबंध पर कड़ी आपत्ति जताते हुए युवक पर दो लाख रुपए का अर्थदंड लगा दिया। बताया जा रहा है कि समाज के इस फैसले के बाद युवक काफी परेशान था। समाज के इस फैसले के बाद किसी तरह युवक ने महिला को दो लाख रूपये दिये थे। 

इसके बाद मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपनी रकम वापसी को लेकर फेसबुक पर भी पोस्ट किया था। समाज के द्वारा रकम वापसी को लेकर कोई पहल नहीं किया गया। फेसबुक पोस्ट में मृतक श्रवण कुमार ने गांव के सरपंच-सचिव सहित अन्य प्रमुख लोगों पर आरोप लगाया है। 

घटना की जानकारी के बाद अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। फेसबुक पेज पर मृतक ने जरूर अपने पैसे वापस लौटाने की बात लिखी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH