छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बम्फर तबादला , 260 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
रायपुर , 02-12-2024 1:50:58 AM
रायपुर 01 दिसंबर 2024 - रायपुर पुलिस SSP संतोष कुमार सिंह ने आज 260 पुलिसकर्मियों का जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है। पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए SSP संतोष सिंह ने एक ही थानों में लंबे समय से जमे कॉन्स्टेबल और हेड कांस्टेबल का तबादला आदेश जारी किया है। SSP द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में एक सब इंस्पेक्टर और 10 ASI का भी तबादला किया गया है।
















