छत्तीसगढ़ में हर घंटे तीसरा व्यक्ति हो रहा है ऑनलाइन ठगी का शिकार , जाने ठगी के 10 तरीके

रायपुर , 30-11-2024 8:07:27 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में हर घंटे तीसरा व्यक्ति हो रहा है ऑनलाइन ठगी का शिकार , जाने ठगी के 10 तरीके
रायपुर 30 नवम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ में हर घंटे लगभग तीन लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। 2024 में 10 माह के भीतर दर्ज किए गए साइबर ठगी के 17 हजार 11 केसों के विश्लेषण में यह बात सामने आ रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है ठगी का गढ़ माने-जाने वाले जामताड़ा गैंग की तर्ज पर ही राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से ठगी की जा रही है।

राजधानी सहित प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट के लगातार मामले आ रहे हैं। रायपुर में एक महीने में एक करोड़ से ज्यादा की ठगी हुई है। रायपुर की 58 वर्षीय महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गई, जहां उसे 72 घंटे तक कथित "डिजिटल अरेस्ट" में रखा गया।

ये हैं ठगी के 10 तरीके..

01 - डिजिटल अरेस्ट: स्कैमर पुलिस या कस्टम अधिकारी बनकर फोन करते हैं। जिसके बाद लोग डरकर स्कैमर को पैसे भेज देते हैं।

02 - फिशिंग स्कैम: नामचीन कंपनियों और सरकारी विभागों के नाम व लोगो का इस्तेमाल कर मैसेज भेजते हैं। फर्जी लिंक पर जानकारी देते ही खाते खाली कर देते हैं।

03 - जाब स्कैम: फर्जी नौकरियों की भर्ती के मैसेज व लिंक भेजते हैं। क्लिक कर आवेदन कर देते हैं। फीस या जॉइनिंग किट के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं।

04 - गलती से पैसे भेजने का स्कैम: लोगों के पास रुपये क्रेडिट होने का फर्जी मैसेज भेजते हैं। फिर गलती से पैसे ट्रांसफर होने बात कहकर ठगी।

05 - इमोशनल मैनिपुलेशन स्कैम: मेट्रीमोनियल-डेटिंग एप या इंटरनेट मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाते हैं। फिर धीरे-धीरे बात कर रिश्ते में सीरियस होने की बात कहते हैं। इमरजेंसी होने की बात कर ठगी करते हैं।

06 - लकी ड्रा स्कैम: लाटरी या लकी ड्रा प्राइज विनर का मैसेज भेजते हैं। ठग राशि ट्रांसफर करने की बात कह कर पांच से 10 प्रतिशत टैक्स के तौर पर पैसे ऐंठ लेते हैं।

07 - पार्सल स्कैम: ठग लोगों को कॉल कर बताते हैं कि उनका कोई पार्सल आ रहा था, जिसमें ड्रग्स पाए जाने से उनका पार्सल जांच एजेंसी ने जब्त कर लिया है। लोग डरकर ठग को भेजे ट्रांसफर कर देते हैं।

08 - कैश आन डिलिवरी स्कैम: असली शापिंग एप जैसी मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाते हैं। खरीदारी करने पर लोगों के पास फर्जी या गलत प्रोडक्ट पहुंचता है।

09 - लोन व कार्ड स्कैम: ठग वेबसाइट और इंटरनेट मीडिया पर कम दस्तावेजों में पर्सनल लोन व क्रेडिट कार्ड बनाने का दावा करते हैं। फीस की मांग करते है हैं जैसे ही रकम जमा होती है तो ठग संपर्क खत्म कर देते हैं।

10 - इंटरनेट मीडिया पर बदनामी: लड़की की मदद से लोगों को शिकार बनाते हैं। काल उठाते ही न्यूड लड़की नजर आती है। आपत्तिजनक वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर ली जाती है। बदनामी की धमकी देकर रिकॉर्डिंग के सहारे स्कैमर उन्हें निशाना बनाकर ठगी करते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH