जांजगीर चाम्पा जिले के इन 04 बीएड कॉलेजो का हुआ स्टिंग ऑपरेशन , SCERT ने दिए जांच के आदेश
रायपुर , 30-11-2024 7:37:27 AM
रायपुर 30 नवम्बर 2024 - शिक्षा को दुकान बना चुके ऐसे ही बीएड-डीएड कॉलेजों की मनमानी का छात्रों और पालकों ने स्टिंग ऑपरेशन किया। बीएड-डीएड कॉलेजों का स्टिंग करने के बाद मीडिया से साझा किया. छात्रों-पालकों ने जिन कॉलेजों का स्टिंग किया, उनमें शिव शक्ति डीएड बीएड कॉलेज खोरसी जांजगीर , ज्ञानदीप डीएड बीएड कॉलेज जांजगीर , JES फरहदा बिलासपुर , लाल बहादुर शास्त्री डीएड बीएड कॉलेज बलौदा जांजगीर, राधा कृष्णा बीएड कॉलेज नवागढ़ जांजगीर शामिल हैं।
स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल होने के बाद SCERT संचालक ने प्रवेश घोटाला मामले में संज्ञान लेकर जिला शिक्षा अधिकारी और DMC को संयुक्त रूप से जांच दल गठित कर जांच प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश दिए थे. इसके साथ ही मामले की जांच कर 04-12- 2024 तक वीडियो क्लिप के CD के साथ जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे, जिसके बाद अब जांच कमेटी का गठन किया गया है. गठित जांच कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चापा, बिलासपुर, मुंगेली, जिला मिशन समन्वयक जांजगीर चापा, बिलासपुर, मुंगेली शामिल हैं।
इन कॉलेजों की होगी जांच..
01 - शिव शक्ति बीएड एवं बीएड महाविद्यालय खोरसी जांजगीर चाम्पा।
02 - ज्ञानदीप बीएड महाविद्यालय जांजगीर चाम्पा।
03 - राधाकृष्णा बीएड कॉलेज नवागढ़ जिला जांजगीर चाम्पा।
04 - लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय बलौदा जांजगीर चाम्पा।
05 - IES महाविद्यालय फरहाद बिलासपुर
बता दें, डीएड के लिए अधिकतम 20 हजार रुपए प्रति वर्ष निर्धारित है. वहीं बीएड के लिए अधिकतम शुल्क 35 हजार प्रति वर्ष निर्धारित है. लेकिन कुछ कॉलेजों में 70 हजार, तो कुछ में 01 लाख और कई कॉलेज डेढ़ लाख रुपए शुल्क ले रहे हैं। इस मामले में शिकायत करने वाले और पीड़ित विद्यार्थियों का दावा है कि अगर सही तरीके से जांच किया जाएगा, तो 200 करोड़ से ज्यादा का भ्रष्टाचार उजागर होगा।
















