छत्तीसगढ़ - ब्यवसाई ने तहसीलदार को मारा थप्पड़ , तहसीलदार के इस बात से था नाराज

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 29/11/2024 1:00:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ब्यवसाई ने तहसीलदार को मारा थप्पड़ , तहसीलदार के इस बात से था नाराज
मनेंद्रगढ़ 29 नवम्बर 2024 - मनेंद्रगढ़ में अतिक्रमण हटाने के दौरान आज एक व्यापारी ने तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया. तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त मौहारपारा इलाके में गोपाल शीत गृह के पास अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. इस दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उनकी एक युवा व्यापारी से बहस हो गई, जिससे आवेश में आकर व्यवसायी नितिन अग्रवाल ने उन्हें थप्पड़ मार दी. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक सप्ताह से राजस्व, नगरपालिका, और पुलिस अमले के साथ शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चला रहे हैं. शुक्रवार को जब वह मौहारपारा इलाके में पहुंचे, तो वहां स्थित नितिन अग्रवाल की दुकान के बाहर रखे सीमेंट शीट को हटाने का निर्देश दिया. पटवारी दीपेंद्र सिंह ने शीट हटाने को कहा, और नितिन शीट हटा भी रहा था।

लेकिन, तहसीलदार द्वारा सख्त लहजे में शीघ्रता करने की बात पर नितिन अग्रवाल नाराज हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि नितिन ने तहसीलदार को थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौच शुरू कर दी. घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नितिन अग्रवाल को हिरासत में लिया. तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त और राजस्व अमला सिटी कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH