छत्तीसगढ़ - सबसे बड़े जुए के फड में छापा , 29 लाख के साथ 84 जुआरी गिरफ्तार , करोड़ो के समान जप्त

महासमुंद , 25/11/2024 7:02:06 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सबसे बड़े जुए के फड में छापा , 29 लाख के साथ 84 जुआरी गिरफ्तार , करोड़ो के समान जप्त
महासमुंद 26 नवम्बर 2024 - नुआपड़ा जिले के खरियार रोड स्थित चालमुड़ा में पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में 84 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 64 छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से 29 लाख रुपए नकद, 128 मोबाइल, कई लक्जरी कारें और बाइक जब्त की हैं। 

बता दें कि पकड़े गए जुआरियों में ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे महासमुंद, रायपुर, पिथौरा, सरायपाली, बसना और बागबाहरा से लोग शामिल थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं। इस जुआ फड़ में रायपुर के बड़े छुटभैया कांग्रेसी नेता और कई जमीन दलाल, भू-माफिया शामिल थे वही इस जुआ फड़ में 2 करोड़ से ज्यादा रुपयों के हेर-फेर होने की संभावना है। 

खरियार रोड पुलिस ने सभी 84 गिरफ्तार जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान सभी के चेहरे ढके हुए थे और किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी संदिग्धों की गहराई से पूछताछ की जाएगी। 

पुलिस की रेड में 29 लाख रुपए नकद के साथ-साथ 128 मोबाइल फोन, कई लग्जरी कारें और बाइक बरामद हुई हैं। इससे साफ है कि यह जुआ अड्डा अत्यधिक संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। यह छापेमारी ओडिशा पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़ - सबसे बड़े जुए के फड में छापा , 29 लाख के साथ 84 जुआरी गिरफ्तार , करोड़ो के समान जप्त

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त

सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH