छत्तीसगढ़ - टामन सिंह सोनवानी को नही मिली राहत , कोर्ट ने इतने दिनों के लिए भेजा जेल
रायपुर , 25-11-2024 8:01:14 PM
रायपुर 25 नवम्बर 2024 - CGPSC घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को CBI ने सात दिनों की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद CBI की स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी को रायपुर की सेन्ट्रल जेल में रखा जाएगा।
बता दे कि CBI ने दोनों आरोपियों को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था। 19 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां से रिमांड पर लेकर CBI ने दोनों से सात दिन तक पूछताछ की थी।
CGPSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।
















