फर्श से अर्श तक का अजित प्रमोद जोगी का सफर , अजित जोगी की पूरी जीवनी , जोगी ,, जोगी और सिर्फ जोगी
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती ( छत्तीसगढ़ ) 29 मई - अजित प्रमोद जोगी का जन्म 29 अप्रैल 1946 को बिलासपुर के पेंड्रा रोड के जोगीडोंगरी में हुआ। अजित प्रमोद जोगी ने साल 1960 में भोपाल के मौलाना आज़ाद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की। अजित प्रमोद जोगी 1968 में IPS आफिसर बने । साल 1970 में अजित प्रमोद जोगी का चयन IAS और IFS दोनों कैटेगिरी में हुआ था लेकिन अजित प्रमोद जोगी ने IAS को चुना और , इंदौर , शहडोल से लेकर रायपुर तक कलेक्टर रहे। अजित प्रमोद जोगी अर्जुन सिंह से लेकर स्व राजीव गांधी व श्रीमती सोनिया गांधी तक के खास रहे । अजित प्रमोद जोगी ने कुछ समय अध्यापक के रूप में पढ़ाया भी। अध्यापक , IPS , IAS और राजनेता के रूप में अजित प्रमोद जोगी ने हर ऊंचाई को छुआ।
1986 में अजित प्रमोद जोगी ने राजनीति में प्रवेश किया । इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे । कांग्रेस अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, राज्यसभा व लोकसभा के सांसद रहे । वर्ष 2000 में अजित प्रमोद जोगी ने छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त किया।
11 अप्रैल 2004 को मैनपुर में उनका एक्सीडेंट हुआ, तब से ही व्हील चेयर पर अपनी पूरी राजनीति करने वाले एक ऐसे जीवट व्यक्तित्व का चले जाना ना केवल छत्तीसगढ़ की बल्कि देश के लिए भी अपूरणीय क्षति है। जीवन भर अपनी जाति को लेकर विवादों में रहने के बाद भी अजित प्रमोद जोगी छत्तीसगढ़ में अपने लाखों चाहने वालों के बीच लोकप्रिय बने रहे । कांग्रेस से मतभेद होने के बाद अजित प्रमोद जोगी ने प्रदेश में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (J ) के नाम से नई पार्टी का गठन भी किया ।
अजित प्रमोद जोगी उनके लिए भी मिसाल थे जो संसाधनों के अभाव का रोना रोते हैं। बचपन में तेंदूपत्ता बीनने वाले , नंगे पैर स्कूल जाने वाले , किताबों के अभाव में भी पढ़ कर बुलंदियों को छूने वाले ऐसी शख्सियत को विनम्र श्रद्धांजली
सौजन्य - राजीव लोचन सिंह ठाकुर
संपादक - साप्ताहिक सौमित्र
सक्ती
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल