छत्तीसगढ़ में CBI की एक और कार्यवाही , डाक विभाग के दो अधिकारी गिरफ्तार

बलौदा बाजार , 24-11-2024 4:17:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में CBI की एक और कार्यवाही , डाक विभाग के दो अधिकारी गिरफ्तार
बलौदाबाजार 23 नवम्बर 2024 - CBI ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में डाक विभाग के दो अधिकारियों को 37 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बलौदाबाजार स्थित उप-मंडल निरीक्षक (डाक) कार्यालय के मेल ओवरसियर राजेश पटेल और उप-मंडल निरीक्षक (SDPI) विनीता मानिकपुरी शामिल हैं।

CBI ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की, जो 19 नवंबर 2024 को देवासुंदरा डाकघर के शाखा डाक अधीक्षक द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि 22 अक्टूबर 2024 को देवासुंदरा डाकघर का निरीक्षण करते समय मेल ओवरसियर राजेश पटेल और SDPI विनीता मानिकपुरी ने शिकायतकर्ता की कुछ त्रुटियां पाई थीं। इन त्रुटियों को दबाने और मामले को रफा-दफा करने के लिए अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से 60 हजार की रिश्वत मांगी।

शिकायतकर्ता के अनुरोध पर, रिश्वत की राशि को किश्तों में देने की अनुमति दी गई। पहली किश्त 40, 000 रुपये तय की गई, जिसमें से 37,000 रुपये शिकायत कर्ता को 23 नवंबर यानि आज मेल ओवरसियर को देने थे। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता आज पैसे लेकर ओवरसियर के पास गया जहां CBI ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।

CBI की टीम द्वारा रिश्वत की राशि मौके पर ही बरामद कर ली गई। इसके बाद, SDPI विनीता मानिकपुरी को भी मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को 24 नवंबर 2024 को अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही, CBI की टीम आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ले रही हैं, मौके पर जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH