एक चुम्मे ने पलट दी रायपुर दक्षिण की बाजी , कांग्रेस का उलटा पड़ा दांव , जाने क्या है चुम्मे की कहानी..

रायपुर , 23-11-2024 7:53:20 PM
Anil Tamboli
एक चुम्मे ने पलट दी रायपुर दक्षिण की बाजी , कांग्रेस का उलटा पड़ा दांव , जाने क्या है चुम्मे की कहानी..
रायपुर 23 नवम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. 11 राउंड की मतगणना में भाजपा सुनील सोनी को 24,000 वोटों की बढ़त मिली है. खास बात यह है कि उन्हें मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र से काफी बढ़त मिली है. भाजपा में इसे लेकर काफी उत्साह है. वहीं जीत की ओर बढ़ती भाजपा ने एक बार फिर अपने प्रत्याशी सुनील सोनी के चुम्मे वाले वीडियो की बात छेड़ दी है।

भाजपाई नेताओं ने कहा कि एक चुम्मे ने वो कमाल कर दिया, जो कभी नहीं हुआ था. एक चुम्मे ने पूरे मुस्लिम वोटर खींच लिए हैं. जहां कांग्रेस को वोट पाने की उम्मीद थी, वहां उनको नहीं मिली. महापौर एजाज ढेबर और अन्य पार्षदों के वार्ड से BJP लीड में हैं।

जाने क्या है एक चुम्मे की कहानी..

दरअसल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे मौलवी को गले लगाते और फिर गाल पर चुंबन देते नजर आए. इस वीडियो को सोशल मीडया में शेयर करते हुए कांग्रेस ने चुटकी ली थी. PCC दीपक चीफ दीपक बैज ने कहा था कि ”कांग्रेस ने बीजेपी को चुम्मा लेने पर मजबूर कर दिया, पता नहीं चुनाव के दौरान बीजेपी और क्या-क्या करेगी. दक्षिण की जनता सब समझ चुकी है।

वहीं बाद में इस वीडियो को लेकर काफी सियासत गरमाई और भाजपाई नेता वीडियो को बनाने और वायरल करने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग लेकर थाने भी पहुंचे. वहीं अब उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों से बढ़त मिली है. इसे लेकर भाजपा नेता सुभाष तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

BJP नेता सुभाष तिवारी ने कहा जो वीडियो वायरल हुआ था, उसे कांग्रेस ने गलत तरीके से परोसा था. लेकिन समाज के लोगों ने उसमें एक प्रेम का सकारात्मक संदेश देखा और मुस्लिम समाज ने बढ़चढ़ के BJP को वोट किया है।

सुभाष तिवारी ने आगे कहा कि दोस्ती जात पात को देखकर नहीं होती है, कांग्रेस हमेशा गलत ट्रैक पर खेलती है. इसका फायदा BJP को मिला, जब एक चुम्मा ने वो कमाल किया जो आज तक नहीं हुआ था. बैजनाथ पारा जैसे क्षेत्र से भारी लीड मिली है. मुस्लिम भाइयों का वोट BJP को मिला है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH