डेम में नहाने के दौरान 03 युवक डूबे , 02 की लाश बरामद , तीसरे की तलाश जारी

झारखंड , 22-11-2024 1:18:59 AM
Anil Tamboli
डेम में नहाने के दौरान 03 युवक डूबे , 02 की लाश बरामद , तीसरे की तलाश जारी
धनबाद 21 नवम्बर 2024 - धनबाद जिले के मैथन डैम में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए। इनमें से दो के शव बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। तीनों धनबाद के बरमसिया और नया बाजार इलाके के रहने वाले थे। बताया गया कि धनबाद के छह युवकों का समूह बुधवार को मैथन डैम घूमने गया था। शाम के वक्त सभी लोग डैम में नहाने उतरे। 

इनमें से तीन गहराई की ओर चले गए और वहां से बाहर नहीं आ सके। इन्हें डूबता देख बाकी तीन दोस्त वहां से भाग गए। उन्होंने डर के मारे किसी को कोई जानकारी नहीं दी। शाम के बाद जब युवक घर नहीं लौटे, तो उनके घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की, तो उनके दोस्तों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात नौ बजे उनकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 

स्थानीय प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद गुरुवार तड़के नावों के साथ गोताखाेर युवकों की तलाश में लगाए गए। करीब चार घंटे बाद दो युवकों के शव बाहर निकाले गए। इनमें युवराज सिंह और जैद हुसैन शामिल हैं। एक अन्य युवक नवाब गद्दी का अब तक पता नहीं चल पाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजे गए हैं।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH