छत्तीसगढ़ - 11 हजार की रिश्वत लेते SECL के दो बड़े अधिकारी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 21/11/2024 1:45:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 11 हजार की रिश्वत लेते SECL के दो बड़े अधिकारी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही
मनेन्द्रगढ़ 21 नवम्बर 2024 - एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चिरमिरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार से 11 हजार की रिश्वत लेते इंजीनियरिंग असिस्टेंट और कार्यालय अधीक्षक को गिरफ्तार किया है। दोनों निर्माण कार्य के लिए वर्क आर्डर जारी करने के एवज में ठेकेदार से रिश्वत मांगे थे।

दरअसल, प्रार्थी अंकित मिश्रा, निवासी आमाखेरवा रोड, मनेन्द्रगढ़ द्वारा ACB अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह SECL में ठेकेदारी का कार्य करता है। उसे जीएम कार्यालय (SECL) चिरमिरी में MCB द्वारा जारी निर्माण कार्य का टेण्डर मिला था। लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी वर्क आर्डर जारी नहीं होने पर संजय कुमार सिंह, इंजीनियरिंग असिस्टेंट (ओवर-सीयर) जीएम कार्यालय (SECL) चिरमिरी से मुलाकात करने पर उनके द्वारा 11 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की गई।

ठेकेदार रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडवाना चाहता था। शिकायत की जाँच के दौरान आरोपी संजय कुमार सिंह द्वारा 07 हजार रूपये स्वयं को देने तथा 04 हजार रूपये व्ही. श्रीनिवास, कार्यालय अधीक्षक को देने की बात कही गई। शिकायत की जाँच पश्चात् आज ट्रेप आयोजित कर आरोपी संजय कुमार सिंह को ठेकेदार से 7,000 रूपये एवं उसके सहयोगी व्ही. श्रीनिवास को 4,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी भी ली जा रही है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH