छत्तीसगढ़ - 08 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और रेवेन्यू इंस्पेक्टर गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

कोरबा , 21-11-2024 3:04:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 08 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और रेवेन्यू इंस्पेक्टर गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही
कोरबा 20 नवम्बर 2024 - कोरबा में घूस लेते रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) और पटवारी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल संजय दिवाकर, वर्तमान निवासी बाकीमोगरा, जिला-कोरबा द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसके द्वारा ग्राम जमनीपाली में भूमि खरीदने के लिये भूमिस्वामी शत्रुघन राव से सौदा तय हुआ। जिसकी रजिस्ट्री पूर्व सीमांकन हेतु उसके द्वारा आवेदन किया गया है। 

अगली कार्यवाही हेतु प्रार्थी द्वारा राजस्व निरीक्षक (RI) जमनीपाली अश्वनी राठौर से मुलाकात करने पर उसके द्वारा संपूर्ण कार्यवाही हेतु 15 हजार रिश्वत की मांग की गई तथा पटवारी जमनीपाली धीरेन्द्र लाटा को पैसे देकर सीमांकन की अगली कार्यवाही करने के लिये कहा गया।

शिकायत सत्यापन दौरान पटवारी धीरेन्द्र लाटा द्वारा 13 हजार में सौदा तय कर प्रार्थी से 05 हजार ले लिये गये। सत्यापन पश्चात् आज दिनाक 20 नवम्बर 2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी पटवारी धीरेन्द्र लाटा एवं राजस्व निरीक्षक अश्वनी राठौर को रिश्वत की अगली किश्त 08 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। 

आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी भी ली जा रही है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH