फेसबुक फ्रेंड ने दिया धोखा , महिला मित्र और उसके दो बच्चो को बंधक बना कर माँगी इतने की फिरौती ,,

उत्तर प्रदेश , 12-11-2020 7:37:35 PM
Anil Tamboli
फेसबुक फ्रेंड ने दिया धोखा , महिला मित्र और उसके दो बच्चो को बंधक बना कर माँगी इतने की फिरौती ,,
जालौन 12 नवम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश की जालौन पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने एक महिला का बच्चों सहित अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का खुलासा करते हुए 03 किडनैपर्स को गिरफ्तार किया है।

वहीं महिला को बच्चों सहित सुरक्षित बरामद कर लिया गया. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. मामला जनपद जालौन के सिरसाकलार थाने का है जहां सीतापुर निवासी शिवम ने एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. रोज बातें होती रही. एक दिन उसने महिला से मिलने को कहा।

एक नवम्बर को महिला अपने दो बच्चों को लेकर लखनऊ के चारबाग बस अड्डे पर पहुंच गई. वहां शिवम भी आ गया. फिर दोनों सीतापुर के गोहड़ा गांव चले गए जहां शिवम ने अपने मकान में महिला सहित दोनों बच्चो को बंधक बना लिया. महिला को अंदाजा तक नहीं था क‍ि प्यार के चक्कर में उसका अपहरण हो चुका है।

07 नवम्बर को उसके पति के फोन पर 20 लाख की फिरौती का मैसेज आया जिसमें किडनैपर्स ने कहा कि बीवी और बच्चो को जिंदा चाहते हो तो 20 लाख रुपये दे दो. पति ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद थाने की पुलिस हरकत में आ गई. जिस फोन नम्बर से फिरौती की मांग की गई थी उसको ट्रेस करते हुए पुलिस सीतापुर पहुंच गई जहां से तीन किडनैपर्स को गिरफ्तार कर मां सहित दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई को 12 घंटे में अंजाम दिया जिससे खुश आईजी ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया है. एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि 07 नवबंर जालौन के सिरसालार थाने में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी कि उसकी पत्नी को किसी ने किडनैप कर लिया है. बदले में 20 लाख फिरौती की डिमांड की जा रही है. सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई. फिरौती मांगने वाले के फोन नम्बर सहित व्हाट्सएप, फेसबुक खंगाले गए. उनकी लोकेशन सीतापुर में मिली जहां से महिला सहित दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH