छत्तीसगढ़ - चार दिन से लापता किन्नर 'कोका-कोला' की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी

बलौदा बाजार , 19/11/2024 4:45:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चार दिन से लापता किन्नर 'कोका-कोला' की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी
बलौदाबाजार 19 नवम्बर 2024 - रायपुर के जोरा निवासी गुमशुदा किन्नर की लाश बलौदाबाजार में मिलने से सनसनी मच गई। मृत किन्नर चार दिनों से लापता थी, जिसके गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई है। बीते सोमवार (18 नवंबर) की सुबह उसकी लाश बलौदाबाजार जिले के ढाबाडीह गांव में मिली। शव के शरीर पर लिखे टैटू से किन्नर की पहचान की गई। किन्नर का नाम काजल उर्फ कोका-कोला था।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के जोरा निवासी काजल उर्फ कोकाकोला पिछले चार दिनों से लापता थी। परिजनों ने उसके गुमशुदगी की सूचना तेलीबांधा थाने में की थी। रायपुर पुलिस काजल को खोज ही रही थी। इसी बीच सोमवार (18 नवंबर) की सुबह उसकी लाश बलौदाबाजार के ढाबाडीह गांव में बंद पड़े पत्थर खदान में भरे पानी में मिली।

पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। जांच के दौरान मृत काजल के कुर्ते के जेब में 500-500 सौ की तीन गडियां कुल सवा लाख रूपये मिले। बलौदाबाजार पुलिस ने मृत की पहचान उसके शरीर में लिखे टैटू के आधार पर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि काजल रायपुर से रविवार को बलौदाबाजार पहुंची थी। हालांकि ये ढाबाडीह गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान कैसे और किसके साथ पहुंची ये जांच का विषय है। मौके पर खून के निशान मिले है। आशंका है कि काजल की हत्या की गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले में जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH