छत्तीसगढ़ - दीपचंद देवांगन के कमरे में मिली लिपिका देवांगन की लाश , वार्ड में मची सनसनी

कांकेर , 18/11/2024 1:59:27 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दीपचंद देवांगन के कमरे में मिली लिपिका देवांगन की लाश , वार्ड में मची सनसनी
कांकेर 18 नवम्बर 2024 - चारामा थाना क्षेत्र के शरारपारा में उस समय सनसनी फैल गई, जब रामचंद्र देवांगन के घर में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली. घटना का खुलासा सुबह 5 बजे हुआ, जब रामचंद्र ने अपने बेटे के कमरे में युवती का शव देखा. मृतका की पहचान नाकापारा, चारामा निवासी लिपिका देवांगन के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है. प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रामचंद्र देवांगन ने सुबह अपने बेटे दीपचंद देवांगन के कमरे में जाकर युवती का शव देखा. हैरानी की बात यह है कि घटना के समय दीपचंद घर पर नहीं था. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लिपिका देवांगन रामचंद्र के घर कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद शरारपारा में दहशत का माहौल है. आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने रात के समय किसी तरह की असामान्य गतिविधि नहीं देखी।

घटना के बाद से दीपचंद देवांगन का लापता होना मामले को और जटिल बना रहा है. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है. उम्मीद है कि उससे पूछताछ के बाद घटना की गुत्थी सुलझ सकेगी।

इस मामले में चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि यह एक संवेदनशील मामला है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर पूरी स्थिति स्पष्ट होगी. घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है. पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जा सके।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH