छत्तीसगढ़ - चाय ठेले में विवाद के बाद युवक की हत्या , दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

दुर्ग , 16/11/2024 7:16:23 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चाय ठेले में विवाद के बाद युवक की हत्या , दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
दुर्ग 16 नवंबर 2024 - दुर्ग जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह के वक्त चाय के ठेले पर चाय पीने के दौरान एक युवक सामने चाय पी रहे युवको को देखकर हंसने लगा। इस बात से नाराज आरोपियों ने चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाबालिग और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की ये वारदात भिलाई के रामनगर कब्रिस्तान के पास स्थित छठ तालाब का है। 

जानकारी के मुताबिक जामुल क्षेत्र में रहने वाला 24 साल का रोहित सिंह आज शनिवार की सुबह चाय पीने के लिए ठेले पर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि ठेले के पास ही दो युवक चाय पी रहे थे। जिन्हे देखकर रोहित एकाएक हंसने लगा। ये बात दोनों आरोपियों को नागवार गुजरी और उन्होने रोहित के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर जय मारकंडे नामक युवक और उसके नाबालिग साथी ने अपने पास रखे चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में रोहित की मौके पर ही मौत हो गयी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपियों को छावनी पुलिस ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन से पकड़कर हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी डोंगरगढ़ की तरफ भागने की फिराक में थे। पुलिस इस वारदात में शामिल जय मारकंडे और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH