तंत्र सिद्धि के लिए माँ ने डेढ़ साल की मासूम बेटी का निकाला कलेजा , खून से लथपथ पंहुची घर

झारखंड , 16-11-2024 6:20:00 AM
Anil Tamboli
तंत्र सिद्धि के लिए माँ ने डेढ़ साल की मासूम बेटी का निकाला कलेजा , खून से लथपथ पंहुची घर
पलामू 16 नवम्बर 2024 - अंधविश्वास में एक मां ने अपनी बेटी का सीना काट कर दिल निकाल लिया और फिर तंत्र पूजा की। मामला झारखंड के पलामू का है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने तंत्र की सिद्धि पाने की चाहत में अपनी डेढ़ साल की बेटी की बलि दे दी। इसके बाद महिला ने लाश को वहीं दफना दिया।घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खरारपर गांव की है। 

आरोपी महिला का नाम गीता देवी है। बच्ची का नाम परी कुमारी था। पुलिस का कहना है कि महिला ने पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने वहीं बिना कपड़ों में रात में तंत्र पूजा की। इसके बाद बच्ची को वहीं दफन कर दिया।

महिला का पति अरुण राम दिल्ली में कार्यरत है। उसे घटना की सूचना दे दी गई। सास कौशल्या देवी ने बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक खरापर गांव के रहने वाले अरुण राम की घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इससे उसकी पत्नी गीता देवी काफी परेशान रहती थी। इस दौरान किसी ने उसे बताया कि तंत्र-मंत्र के जरिए घर की आर्थिक स्थिति सुधारी जा सकती है।

घरवालों के अनुसार बच्ची की हत्या करने के बाद महिला बिना कपड़ों में घर पहुंची। उसकी हालत देख समझ आ गया था कि उसने कुछ गलत किया है। फिर बच्ची के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। बाद में पता चला कि उसने बच्ची की हत्या कर दी है। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH