छत्तीसगढ़ - कुँए से पानी की जगह निकल रहा है पेट्रोल , आसपास का पूरा इलाका सील , अधिकारी मौके पर मौजूद

दंतेवाडा , 14/11/2024 9:55:51 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कुँए से पानी की जगह निकल रहा है पेट्रोल , आसपास का पूरा इलाका सील , अधिकारी मौके पर मौजूद
दंतेवाड़ा 14 नवंबर 2024 - उस वक्त लोगों में कौतूहल फैल गया, जब कुएं से अचानक से पेट्रोल निकलने लगा। चौकाने वाला ये मामला दंतेवाड़ा के गीदम का है। सूचना के बाद तुरंत ही प्रसासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर की शाम पेट्रोल पंप के ठीक पीछे स्थित वार्ड नंबर-12 के निवासी भोलू जैन के घर के कुएं से पेट्रोल निकलने लगा। घर वालों को पानी में पेट्रोल की गंध आने लगी। जिसके बाद उन्होंने कुएं में बाल्टी डालकर जब पानी निकाला तो उसमें से पेट्रोल निकला।

हालांकि जब प्रारंभिक जांच की गयी, तो पता चला कि कुएं से कुछ दूरी पर बाफना पेट्रोल पंप का टैंक लीक हो गया था, जिसकी वजह से पेट्रोल जमीन के अंदर से रिसकर कुएं में जमा हो रहा था। फिलहाल, प्रशासन ने पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया है। पंप मालिक ने कुछ दिन पहले गीदम पुलिस से शिकायत की थी कि, उसके पंप से पेट्रोल की चोरी हो रही है।

पुलिस ने मामले की जांच की, CCTV फुटेज भी खंगाले, लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आया। इसी बीच कुएं से पेट्रोल मिलने की जानकारी सामने आयी, जिसके बाद अब चोरी की गुत्थी सुलझती दिख रही है। जांच में पता चला कि पेट्रोल पंप का टैंक फूटा हुआ है। जिसका पेट्रोल रिस कर घर के कुएं में जमा हो रहा था। 

जिस घर के कुएं में पेट्रोल मिला, उसके आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम, बिजली विभाग की टीम को भी उस पूरे इलाके में तैनात किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH