छत्तीसगढ़ - BA फर्स्ट ईयर की छात्रा ने हॉस्टल में फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद , 14/11/2024 5:05:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - BA फर्स्ट ईयर की छात्रा ने हॉस्टल में फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी
महासमुंद 13 नवम्बर 2024 - महासमुंद के पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में BA प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रावास अधीक्षिका ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। छात्रा ने अपने कमरे की छत पर बने हुए हुक पर दुपट्टे से फांसी लगाई है। छात्रावास जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मचेवा में स्थित है। 

जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय छात्रा चांदनी महाप्रभु वल्लभाचार्य कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। चांदनी 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में रहती थी। बुधवार दोपहर करीब 03 बजे उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली।  बताया जा रहा है कि, तीन महीने पहले छात्रावास में रहने आई थी। ज्यादातर बीमार और बाकी छात्राओं से दूर ही रहती थी। छात्रा करीब डेढ़ महीने बाद 7 नवंबर को अपने घर पटेवा से छात्रावास लौटी थी। इसके बाद 9 नवंबर को फिर घर चली गई थी। फिर 11 नवंबर को लौटी थी। 

छात्रावास अधीक्षिका चित्रलेखा खांडे ने बताया कि बुधवार दोपहर खाना खाने घर चली गईं थी। इस बीच छात्रावास से फोन आया। छात्राओं ने बताया कि कोई घटना हो गई है। मौके पर पहुंची तो चांदनी हुक से लटकी हुई थी। वहीं SDOP मंजूलता बाज ने बताया कि जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका

ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई

सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 23 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH