छत्तीसगढ़ - पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , वारदात के बाद जंगल मे जाकर,,

जशपुर , 12/11/2024 10:12:36 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , वारदात के बाद जंगल मे जाकर,,
जशपुर 12 नवम्बर 2024 - जशपुर में पति की हत्या के बाद जंगल में छिपकर रह रही पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चावल बेचने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने गमछे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी और फिर पकड़े जाने के डर से जंगल में छिप गई थी। 

दरअसल, 11. नवम्बर को चौकी सोनक्यारी में मृतक के बड़े भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चिरोटोली ग्राम में रहकर मजदूरी एवं बांस का सामान बनाने का कार्य करता है। घर के पास में ही छोटे भाई वकील राम उम्र 45 साल निवास करता था। 10 नवम्बर की शाम करीब 7 बजे अपने घर में था, इसी दौरान उसके भाई-बहू अपने घर में रखे चावल को बेचने को लेकर झगड़ा-विवाद कर रहे थे। 

ज्यादा आवाज आने पर उनके घर के पास जाकर देखा तो बहू बिरसी बाई अपने पति वकील राम को घर के अंदर से उसके गला में सफेद गमछा को कस के लपेटकर घसीटते हुये बाहर निकल रही थी। अपने भाई को छूकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या के बाद आरोपी महिला जंगल की ओर भाग निकली थी। 

चौकी सोनक्यारी में BNS की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। चौकी सोनक्यारी एवं थाना सन्ना से रात में ही 3 टीम गठित कर आरोपिया की गिरफ़्तारी के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार विभिन्न जंगलों एवं संभावित स्थलों में लगातार दबिश दी जा रही थी। पतासाजी दौरान उक्त महिला के एक जंगल में छिपकर रहने की सूचना मुखबीर से मिलने पर जंगल के चारों ओर से दबिश देकर पकड़ा गया।

महिला ने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी महिला के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर 12 नवम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ - पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , वारदात के बाद जंगल मे जाकर,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH