दरोगा साहब पर चढ़ा इश्क का भूत , महिला डिप्टी कलेक्टर को भेजा I LOVE YOU का मैसेज , फिर हुआ यह

बिहार , 10/11/2024 10:02:46 AM
Anil Tamboli
दरोगा साहब पर चढ़ा इश्क का भूत , महिला डिप्टी कलेक्टर को भेजा I LOVE YOU का मैसेज , फिर हुआ यह
जहानाबाद 10 नवम्बर 2024 - बिहार के जहानाबाद में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर की करतूत को जानिये. उसने उसी जिले में तैनात एक सीनियर महिला डिप्टी कलेक्टर को आई लव यू का मैसेज भेजा. उसने कई आपत्तिजनक मैसेज भी किये. परेशान महिला डिप्टी कलेक्टर ने FIR दर्ज करायी है. इसके बाद जांच भी शुरू हो गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश्वर कुमार ने उसी जिले में ही पदस्थापित महिला सीनियर डिप्टी कलेक्टर को आपत्तिजनक मैसेज भेजा है. यही नहीं इंस्पेक्टर ने महिला अधिकारी से प्यार का इजहार भी कर दिया. परेशान होकर महिला अधिकारी ने इंस्पेक्टर की करतूत की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी. इसके बाद इंस्पेक्टर दिनेश्वर कुमार के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है।

खास बात ये है कि आरोपी इंस्पेक्टर दिनेश्वर के रिटायरमेंट के कुछ ही दिन बाकी है. लेकिन उसके पहले उसने इस घटना को अंजाम दे दिया. अब उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गयी है. इससे पहले शिकायत मिलने के बाद जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले की विभागीय जांच के लिए कार्रवाई की थी. एसपी ने जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया था. इसमें डीएम की ओर से एक महिला सीनियर डिप्टी कलेक्टर कंचन कुमार झा को नामित किया गया था।

जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में इंस्पेक्टर के खिलाफ लगाये गये आरोप को सही पाया था. जांच कमेटी ने इस संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस इंस्पेक्टर को बुलाया था लेकिन वह जांच टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ. तब सीनियर डिप्टी कलेक्टर ने साइबर थाने में आवेदन देकर पुलिस निरीक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था.  जांच टीम की रिपोर्ट और महिला अधिकारी के आवेदन के आलोक में पुलिस निरीक्षक दिनेश्वर कुमार के विरुद्ध साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH