छत्तीसगढ़ - जुआ बंद कराने गए पार्षद पति की जुआरियों ने की पिटाई , पुलिस ने कही यह बात

दुर्ग , 31/10/2024 5:03:32 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जुआ बंद कराने गए पार्षद पति की जुआरियों ने की पिटाई , पुलिस ने कही यह बात
दुर्ग 31 अक्टूबर 2024 - भिलाई के राजीव नगर में नशेड़ी और जुआरियों ने जुआ बंद कराने पहुंचे पार्षद पति राजू साहू को बेरहमी से पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि लड़ाई में एक जुआरी भी घायल है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। 

दरअसल, भिलाई नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 राजीव नगर की पार्षद रानू साहू हैं। उनके पति राजू साहू वार्ड की व्यवस्था का कामकाज देखते हैं। राजू साहू ने बताया कि उनके वार्ड में SLRM सेंटर है। वहां पर अराजक तत्व आए दिन जुआ खेलते हैं और नशा करते हैं।

उन्होंने कहा कि बुधवार रात 10.30 उन्हें सूचना मिली की फिर से वहां कुछ लड़के बैठकर जुआ खेल रहे हैं। शराब और गांजा पी रहे हैं। इस पर राजू ने अपने भांजे रितिक साहू को बुलाया। दोनों लोग SLRM सेंटर पहुंचे। राजू ने देखा कि वहां लंबू नाम का एक लड़का और कुछ अन्य लड़के बैठकर जुआ खेल रहे हैं और नशा कर रहे हैं। 

राजू साहू ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा और जुआ व नशा करने को लेकर डांटने लगे। इस पर लंबू और उसके दोस्त आए और राजू साहू से गाली गलौज कर उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगे। इसके बाद वो लोग वहां से भाग गए। झगड़े में राजू के आंख के पास और कुछ अन्य जगहों में चोट आई है। 

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा का कहना है कि लड़ाई दोनों तरफ से हुई है। राजू साहू और लंबू साहू ने एक दूसरे को मारा है। डॉक्टर ने लंबू साहू को सुपेला से दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया है। उसके अस्पताल से आने के बाद पुलिस राजू साहू के खिलाफ भी FIR दर्ज करेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH