पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के निधन पर बृजमोहन अग्रवाल ने जताया दुख , स्व जोगी के साथ की पुरानी यादों को किया सांझा
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर 29 मई - छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अजीत जोगी जी का हमारे बीच से चला जाने से देश-प्रदेश की राजनीति में रिक्तता पैदा होगी। उनकी जिजीविषा,उनकी आत्मशक्ति,उनका अदम्य साहस देखते ही बनता था।वास्तव में छत्तीसगढ़ के विकास की नींव उन्होंने रखी । उनकी कमी छत्तीसगढ़ को हमेशा खलती रहेगी।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जोगी जी से उनका व्यक्तिगत पारिवारिक संबंध रहा है वे जब रायपुर में कलेक्टर थे तब मैं दुर्गा महाविद्यालय में अध्ययनरत था । बहुत से छात्र नेताओं को उन्होंने आगे बढ़ाया है। बृजमोहन ने कहा कि जोगी जी हमेशा लोगों के लिए पहेली बने रहे, उन्होंने कभी विरोध की चिंता नही की । वे आज़ात शत्रु थे पर उनका सम्पूर्ण जीवन संघर्ष पूर्ण रहा। उनके जीवन से हमे भी बहुत कुछ सीखने को मिला है।
बृजमोहन ने कहा कि इस दुःख के अवसर पर मेरी संवेदनाएं जोगी परिवार के साथ हैऔर ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को दुःख सहने की शक्ति तथा मृतात्मा को अपने चरणों मे स्थान दे ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल