सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से किया जानलेवा हमला , युवती की हालत नाजुक

बिहार , 26-10-2024 6:23:44 AM
Anil Tamboli
सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से किया जानलेवा हमला , युवती की हालत नाजुक
मोतिहारी 26 अक्टूबर 2024 - बिहार के मोतिहारी में एक नाबालिग (17) पर  घर में घुसकर एक युवक ने उसके गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि 'गांव का एक युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। उससे मोबाइल नंबर मांग रहा था। नहीं देने पर जान मारने की धमकी देता था।' युवक के डर से लड़की ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। आरोपी दूसरे मामले में जेल में था, 4 दिन पहले ही बाहर आया और गुरुवार की रात उसने नाबालिग पर हमला कर दिया।

पीड़िता को उसके परिजनों ने गंभीर हालत को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला पताही थाना क्षेत्र के भकुरहिया गांव का है। आरोपी की पहचान तिवारी टोला गांव निवासी दीपक कुमार (24) के रूप में हुई है। 

पीड़िता ने बताया कि '3 महीने पहले जब वह स्कूल से लौट रही थी तभी दीपक ने उससे उसका मोबाइल नंबर मांगा था। उसके इनकार करने पर दीपक ने धमकियां देनी शुरू कर दी। उससे डर कर उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसी बीच दीपक मोटर चोरी के आरोप में जेल गया और हाल ही में चार दिन पहले ही रिहा होकर वापस आया था।।

गुरुवार की रात जब वह घर में अकेली थी और खाना बना रही थी, तभी दीपक उसके घर में घुसा और फिर से उसका मोबाइल नंबर मांगा, जबरदस्ती करने लगा। लड़की के इनकार करने पर उसने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। नाबालिग की चीख सुनकर जब तक उसके परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक दीपक फरार हो चुका था।

SDOP सुबोध कुमार ने बताया कि 'पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH