छत्तीसगढ़ - एक साथ दो ग्रामीणों की हत्या से मची सनसनी , SP ने कही यह बात

सुकमा , 26-10-2024 5:08:50 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक साथ दो ग्रामीणों की हत्या से मची सनसनी , SP ने कही यह बात
सुकमा 25 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। एक की धारदार हथियार से गला रेतकर शव को गांव के पास फेंक दिया। जबकि दूसरे ग्रामीण को फांसी के फंदे से लटका दिया। दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर मौत की सजा दी है। मामला कोंटा और किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। 

कोंटा के मेहता पंचायत के आश्रित गांव गंगराजपाड़ में दो दिन पहले युवक बुधरा को नक्सलियों ने घर से उठा लिया था। उसे गांव के पास ही जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से मार डाला। उसका शव गांव के ही जंगल में फेंक दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गुरुवार की देर शाम पुलिस को दी। 

सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा के आमापेंटा निवासी कोम्माराम गंगा (55) का शव गुरुवार सुबह जंगल में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि, सादे कपड़े में पहुंचे नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में इसे मौत की सजा दी है। हालांकि मौके से किसी भी तरह का कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है। 

इस मामले में सुकमा जिले के SP किरण चव्हाण का कहना है कि, हमें सूचना मिली है कि, नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या की है। दूसरे ग्रामीण का शव फंदे से लटकता मिला है आशंका है कि उसने सुसाइड किया है। फिलहाल नक्सली वारदात है या नहीं, इसकी हम जांच कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH