पति की मौत के साल भर बाद बेवफा हो गई भाभी तो देवर ने सोये हालात में कर दी ,,

उत्तर प्रदेश , 08-11-2020 4:33:31 PM
Anil Tamboli
पति की मौत के साल भर बाद बेवफा हो गई भाभी तो देवर ने सोये हालात में कर दी ,,
बरेली 08 नवम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के बरेली में अवैध संबंधों के विरोध में देवर ने भाभी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है। महिला के जेठ की तरफ से छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला के शव का  पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बहेड़ी के गांव पुनई में रहने वाली धर्मवती के पति सीताराम की बीते साल होली के समय मौत हो गई थी। पति की मौत होने के बाद वह अपने देवर मोहन लाल के घर में रहने लगी। देवर ने अपने हिस्से की जमीन अपनी भाभी के नाम करा दी थी।

 पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मवती गैर बिरादरी के युवक से मिलती थी। उसके घर जाना जाना था। पहले पति से महिला के तीन बच्चे भी हैं। देवर गैर बिरादरी के युवक से मिलने से भाभी को मना करता था। उसका कहना था कि जब मैंने अपने हिस्से की जमीन तुम्हारे नाम कर दी है तो तुम्हें कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। 

धर्मवती ने देवर मोहनलाल से पांच हजार रुपये भी लिये थे। मोहन लाल के दूसरे युवक के घर जाने से मना करने पर उसकी भाभी झगड़ने लगी। काफी विवाद होने के बाद महिला घर में सो रही थी। देवर ने उसके सिर पर फावड़े के बेंट से हमला कर दिया। सिर पर प्रहार होने के बाद महिला लहूलुहान हो गई। ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाभी की हत्या के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया।  
सुबह जब ग्रामीणों को महिला की मौत होने का पता चला तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। कोतवाल पंकज पंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एएसपी और फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल का बारीकी के साथ मुआयना कर महिला की हत्या के सम्बंध में साक्ष्य जुटाए। इस मामले में पुलिस ने मृतका के जेठ यादराम की तरफ से छोटे भाई मोहन लाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका की तीन संताने हैं जिनमें एक लड़का और 2 लड़किया हैं।

पुलिस हिरासत में मोहनलाल ने बताया पिछले साल होली पर बड़े भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद भाभी ने कहा कि वह तीन बच्चों को लेकर कहां जायेगी। उसे अपने साथ रख लो। घर परिवार की इज्जत की खातिर उसे रख लिया। उसका पूरा खर्चा उठाया। उसने बहला फुसलाकर मोहन लाल के हिस्से की जमीन अपने नाम करवा ली। जमीन नाम होने के बाद महिला के रंग ढंग बदल गये। वह गांव के ही एक युवक से मिलने जुलने लगी। मोहन लाल को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। 

रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी ने बताया कि महिला की उसके देवर ने डंडा मारकर हत्या कर दी। मृतका के जेठ की ओर से भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH