छत्तीसगढ़ - हेड मास्टर का गुड़ाखू घिसते VIDEO बनाना शिक्षक को पड़ा भारी , हुई उलटी कार्यवाही

धमतरी , 22-10-2024 3:22:18 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हेड मास्टर का गुड़ाखू घिसते VIDEO बनाना शिक्षक को पड़ा भारी , हुई उलटी कार्यवाही
धमतरी 21 अक्टूबर 2024 - शिक्षा विभाग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां आरोपी पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, उलटे शिकायतकर्ता को ही सस्पेंड कर दिया गया। मामला धमतरी का है, जहां स्कूल में हेड मास्टर की करतूत उजागर करने वाले शिक्षक को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबित शिक्षक का नाम हनुमंत सिन्हा है। 

कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत करने पहुंचे शिक्षक हनुमंत सिन्हा ने बताया कि वो धमतरी जिले के बरबांधा स्कूल में पदस्थ हैं। स्कूल के हेडमास्टर नशे के शौकीन है, वो गुड़ाखू के इस कदर आदी है कि स्कूल में ही गुड़ाखू का सेवन करते हैं। एक दिन शिक्षक हनुमंत सिन्हा ने हेडमास्टर का गुड़ाखू करते वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी जब हेडमास्टर को हुई, तो उसने शिक्षक के खिलाफ शिकायत करवा दी। जिसके बाद हनुमंत सिन्हा को सस्पेंड कर दिया गया। जबकि स्कूल में गुड़ाखू घिसने वाले हेडमास्टर के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

परेशान होकर शिक्षक हनुमंत सिन्हा ने कलेक्टर नम्रता गांधी से शिकायत की। जनदर्शन में शिकायत को कलेक्टर ने भी गंभीर माना, उन्होंने इस मामले में जांच की बात कही है। कलेक्टर को शिक्षक ने वो वीडियो भी दिखाया, जिसमें हेडमास्टर स्कूल में गुड़ाखू घिसते दिख रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH