छत्तीसगढ़ - ड्यूटी में तैनात जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली , मौके पर ही हुई मौत

कोरबा , 19-10-2024 7:07:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ड्यूटी में तैनात जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली , मौके पर ही हुई मौत
कोरबा 19 अक्टूबर 2024 - SECL की कुसमुंडा खदान में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जब दूसरे जवान पहुंचे, तो मौके पर जवान की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। उधर इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से जवान पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। मृतक जवान राजस्थान का रहने वाला था। 

SECL की कुसमुंडा कोयला खदान में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और CISF के जिम्मे है। शुक्रवार की रात त्रिपुरा स्टेट राइफल्स का जवान आज़ाद सिंह कुसमुंडा माइंस ड्यूटी पर पहुंचा था। खदान के 29 नंबर कोल स्टाॅक पर उसकी तैनाती थी। ड्यूटी पर तैनाती के दौरान ही देर रात 10 से 11 बजे के बीच अपने सर्विस राइफल AK-47 से खुद को गोली मार ली। 

खदान में गोली चलने और जवान की मौत की खबर के बाद तुरंत मौके पर त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के अफसर के साथ ही SECL के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी तत्काल कुसमुंडा पुलिस को दी गयी।

कुसमुंडा TI रूपक शर्मा ने बताया कि घटना स्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है, जिसमें जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हो। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH