तो छत्तीसगढ़ में भी लग सकता है फटाखो पर बैन , फटाखो पर बैन लगाने के लिए कई संगठनों ने की है मांग ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तो छत्तीसगढ़ में भी लग सकता है फटाखो पर बैन , फटाखो पर बैन लगाने के लिए कई संगठनों ने की है मांग ,,
रायपुर 07 नवम्बर 2020 -  नवंबर 2020। प्रदूषण से कोरोना बढ़ने की चेतावनी के मद्देनजर पटाखों पर बैन की मांग उठने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी इस पर कोई निर्णय तो नहीं लिया है, लेकिन प्रदेश में भी अलग-अलग संस्थाओं की तरफ से दिल्ली की तर्ज पर पटाखों पर बैन की मांग उठने लगी है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने कोरोना के मद्देनजर प्रदूषण पर रोकथाम के लिए पटाखों फोड़ने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने पटाखे पर बैन लगाने से इंकार कर दिया है। वहीं पर्यावरण मंत्रालय ने भी अपने स्तर से पटाखों पर बैन लगाने से इंकार कर दिया है।

इधर छत्तीसगढ़ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ महेश सिन्हा ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के 18 राज्य सरकारों को पटाखों के संदर्भ में दिए गए नोटिस का स्वागत किया है और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से आग्रह किया है कि पटाखों पर प्रतिबंध न केवल आने वाले महीनों में जारी रखा जाए बल्कि जब तक कोरोना संक्रमण काल बीत नहीं जाता तब तक इन पर रोक लगाई जानी चाहिए। डॉ महेश सिन्हा ने यह भी आग्रह किया है कि बड़े शहरों में औद्योगिक और वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर भी रोक लगाए जाने के बारे में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को पहल करनी चाहिए।

आपको बता दें कि पटाखों पर प्रतिबंध के मुद्दे पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) 09 नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे फैसला सुनाएगा. दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के मद्देनजर राज्य सरकार ने ग्रीन पटाखे चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्रतिबंध 30 नवंबर तक लागू रहेगा. लेकिन उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों ने फिलहाल पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया है. दूसरी ओर पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल उनके पास कोई ऐसी स्टडी नहीं है जिससे साफ हो सके कि पटाखों के इस्तेमाल के बाद कोरोना केस और बढ़ेंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH