बड़ी खबर - जहरीली शराब पीने से 36 लोगो की मौत , 44 लोगो की हालत नाजुक , पूरे राज्य में अलर्ट

बिहार , 18-10-2024 6:33:25 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - जहरीली शराब पीने से 36 लोगो की मौत , 44 लोगो की हालत नाजुक , पूरे राज्य में अलर्ट
पटना 18 अक्टूबर 2024 - बिहार के 16 गांवों में जहरीली शराब से अब तक एक महिला समेत 36 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार सुबह सीवान में 3 और सारण में 2 लोगों की मौत हुई। सीवान में 26 और सारण में 10 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि प्रशासन ने 24 मौत की पुष्टि की है। सीवान में 14 अक्टूबर से मौत का सिलसिला शुरू हुआ। सारण में जिनकी मौत हुई है, उन सभी ने 15 अक्टूबर को शराब पी थी।

44 लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि सीवान में 5, सारण में 2 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। सीवान सदर अस्पताल में 34, जबकि छपरा में 1 व्यक्ति भर्ती है। सारण से कुछ लोगों को पटना के पीएमसीएच भेज दिया गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने शराबकांड पर समीक्षा की है। DGP को पूरे मामले की जांच की मॉनिटरिंग करने को कहा है। साथ ही मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि वे घटनास्थल पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी लेकर सभी पहलुओं पर जांच करें।

पुलिस के अनुसार, कई लोगों ने 13 अक्टूबर को सीवान के भगवानपुर हाट में बिक रही पाउच वाली शराब पी थी। वहीं, एक सप्लायर ने शराब की होम डिलीवरी भी की थी। सीवान में 17 लोगों का पोस्टमॉर्टम हुआ है।

यह भी पता चला है कि कुछ लोगों का अंतिम संस्कार परिजन ने बिना बताए कर दिया। बिहार पुलिस की शराब निषेध इकाई की SIT ASP संजय झा की अगुआई में मामले की जांच के लिए मौके पर गई है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH